logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: रहाटगाव पुरानी बस्ती में श्मशान भूमि के लिए ग्रामीणों का अर्धनग्न प्रदर्शन, जगह नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी


अमरावती: अमरावती के पास रहाटगाव पुरानी बस्ती में दाह संस्कार स्थल की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने कब्रिस्तान में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और भूख हड़ताल शुरू कर दी है. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती वह आंदोलन जारी रखेंगे.

रहटगांव के ग्रामीणों ने कब्रिस्तान स्थल पर अतिक्रमण का आरोप लगाया है. प्रशासन से बार-बार शिकायत और अपील के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला. इसी के चलते ग्रामीणों को भूख हड़ताल और अर्धनग्न आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा.

इस आंदोलन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक श्मशान के लिए जगह नहीं मिल जाती तब तक धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे.