logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: पश्चिम विदर्भ में जल संकट, प्रशासन करेगा 1776 कुओं का होगा अधिग्रहण


अमरावती: गर्मी का मौसम शुरू होने में अभी कुछ दिन बचे हुए हैं, लेकिन उसके पहले ही अमरावती सहित पश्चिम विदर्भ में पानी का संकट दिखाई देने लगा है। मानसून में सही से बारिश नहीं होने के कारण भूजल स्तर गिरने के कारण नागरिक दूर जाकर कर  पिने का का पानी लाने को मजबूर है। इसी को देखते प्रशासन ने 1776 कुओं का अधिग्रहण करने का निर्णय लिया है।

इस वर्ष औसत से कम वर्षा हुई, इसके कारण जमीन में पर्याप्त मात्रा में रिचार्ज नहीं हो पाया है। नतीजा, भूजल घटने से जलस्रोत सूख रहे हैं। इससे पश्चिम विदर्भ के 2577 गांव प्रभावित हो रहे हैं। इस पृष्ठभूमि में ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग ने 3842 उपाय प्रस्तावित किये। इसके तहत 1776 कुओं का अधिग्रहण किया जाना है।

इस पर 50 करोड़ का फंड भी खर्च होने की संभावना है. पानी की कमी की गंभीरता को कम करने के लिए मार्च के अंत तक 736 गांवों में 795 उपाय किए जाएंगे। जून तक 1040 गांवों में 1109 निजी कुओं का अधिग्रहण कर लिया जायेगा. 145 टैंकरों से 142 गांवों में पानी पहुंचाने की योजना बनाई गई थी।

  • जिलेवार जल संकट की स्थिति

    • अमरावती : 968 गांवों में 1013 उपाय
    • अकोला : 230 गांवों में 538 उपाय
    • बुलढाणा: 809 गांवों में 1634 उपाय
    • यवतमाल: 352 गांवों में 402 उपाय
    • वाशिम: 218 गांवों में 255 उपाय किए जाएंगे।