logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: शादी में नाचने से किया मना, तो युवक ने दूल्हे के भाई पर तलवार से किया हमला


अमरावती: भाई के शादी में नाचने नहीं दिया तो एक युवक ने दूल्हे के भाई पर तलवार से हमला कर दिया। यह घटना रविवार रात 11.45 बजे हुई। पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट व एट्रोसिटीज एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान तेजस सुनील तायडे (23, अमरावती रोड) निवासी के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, नंदुरा लश्करपुर में एक युवक की बारात का आयोजन किया गया था। दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए काफी संख्या में लोग उमड़े। जैसे ही पार्टी अपने अंतिम चरण में पहुंची, आरोपी तेजस तायडे ने नाचने पर जोर दिया। अब नवरदेव की ओर से मंडली के साथ रात हो गई थी। अब और नाचना नहीं, इसलिए उसने मना कर दिया। 

आरोपी तेजस गुस्से में चला गया और बाद में हाथ में तलवार लेकर पार्टी में लौट आया। मुझे नाचने की इजाजत क्यों नहीं है यह कहते हुए उसने दूल्हे के भाई पर तलवार से वार कर दिया, जिससे हंगामा हो गया। कुछ लोगों ने उसे रोका और आगे हादसा टल गया।