logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: महिला ने ज्वेलरी शॉप उड़ाई सोने की चेन, पुलिस ने किया गिरफ्तार


अमरावती: सराफा बाजार में एक ज्वेलरी शॉप से दिनदहाड़े 13 ग्राम सोने की चेन - उड़ाने वाली महिला आरोपी को खोलापुरी गेट पुलिस ने 12 घंटे में ढुढकर गिरफ्तार किया। आरोपी मुमताज परवीन अब्दुल शकील (55, अकोट फैल, अकोला)है। जिसके पास से ज्वेलरी शॉप से उड़ाई 60 हजार रुपए की चेन बरामद की है। केवल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सीपी नवीनचंद्र रेड्डी के मार्गदर्शन में खोलापुरी गेट के थानेदार गजानन तामटे ने इस महिला आरोपी का पता लगाया है।

दिनदहाड़े उड़ाई थी 60 हजार की चेन

खोलापुरी गेट क्षेत्र के सराफा स्थित गोयनका के ज्वेलरी शॉप में 16 फरवरी को खरीदी के बहाने पहुंची एक महिला ने दुकान मालिक व दुकान के कामगारों की आंखों में धूल झोंककर 13 ग्राम ज्वेलरी सोने की चेन उड़ा ली। इस महिला ने ज्वेलरी शॉप में सोने की चेन खरीदने का बहाना किया। दुकानदार ने उसे कई तरह की चेन दिखाई, लेकिन पसंद नहीं आने का कारण बताकर यह महिला बगैर कुछ खरीदे ज्वेलरी शॉप से निकल गई, लेकिन उसी क्षेत्र में स्थित एक कारीगर ने इस महिला पर संदेह जताया। 

जिसके कारण ज्वेलरी शॉप के संचालक अर्पित सुनील गोयनका (33) ने जब सीसीटीवी फुटेज की जांच किये तो यह महिला एक चेन चुराती नजर आई। दोपहर में दिनदहाड़े हुई चोरी से सराफा बाजार में हड़कंप मच गया। अर्पित गोयनका ने तुरंत खोलापुरी गेट थाने में शिकायत दी। पुलिस ने महिला की तलाश कर उसे हिरासत में लिया। 

जिससे चोरी गई चेन भी जब्त की। सीपी नवीनचंद्र रेड्डी, डीसीपी विक्रम साली, एसीपी भारत गायकवाड़ के मार्गदर्शन में खोलापुरी गेट के थानेदार गजानन तामटे, पीएसआई प्रदीप होलगे, प्रशिक्षु पीएसआई मीनाक्षी बोचे, पुलिस कर्मी अशोक पिंपलकर, सुधीर प्रांजले, मंगेश भेलाये, नाजिमोद्दीन सैयद, मंगेश हिवराले, सागर कबाड़े ने कार्रवाई की।