logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: मारने की धमकी देकर महिला के साथ बलात्कार, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला किया दर्ज


अमरावती: तालेगांव दशसर थाना क्षेत्र के एक गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां आरोपी ने 32 वर्षीय एक विवाहिता के घर में घुसकर पहले उसे डंडे से पीटा और फिर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी का नाम जगदीश उकंदराव मेश्राम (35) है। वह मजदूरी का काम करता है। पति के बाहर रहने के दौरान आरोपी शराब के नशे में घर में घुस गया। आरोपियों ने पीड़िता के बेटे को डरा धमका कर घर से निकाल दिया. जब महिला ने आरोपी से पूछा कि वह शराब पीकर घर में क्यों घुसा तो आरोपी ने डंडे से पीड़िता के हाथ पैरों पर वार कर दिया। आरोपी ने महिला को धमकी दी कि चिल्लाई तो जान से मार दूंगा। बाद में आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने आरोपी का विरोध करने की कोशिश की, लेकिन सब व्यर्थ रहा।

पीड़ित महिला बाद में तालेगांव थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।