logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: महिला अस्पताल के शिशु वार्ड लगी आग, सभी बच्चे सुरक्षित


अमरावती: जिला महिला अस्पताल के शिशु वार्ड में रविवार सुबह आग लग गई। दमकल विभाग ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। लेकिन बताया जा रहा है कि आग के धुएं से कई बच्चों की हालत गंभीर हो गई है. शिशु वार्ड में भर्ती बच्चों को सुरक्षित दूसरे वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह आग सुबह 10 बजे लगी। 

शार्ट सर्किट के कारण लगी आग

रविवार की सुबह नर्सों ने जिला महिला अस्पताल के शिशु देखभाल केंद्र से धुआं निकलते देखा। उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस शिशु कक्ष के बच्चों को दूसरे कमरे में स्थानांतरित कर दिया गया। लेकिन, इसी बीच धुएं के कारण कुछ बच्चों की हालत गंभीर हो गई। धुएं से पीड़ित कुछ बच्चों की हालत गंभीर है और उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही दो बच्चों को डॉ. पंजाबराव देशमुख कृति मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया है। आग शार्ट सर्किट के कारण लगी थी और दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।

 कांग्रेस नेता पटोले पहुंचे निरिक्षण करने 

घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले अस्पताल में पहुंचे और निरिक्षण किया। इस समय उनके साथ पूर्व संरक्षक मंत्री यशोमती ठाकुर भी थीं। इस दौरान उन्होंने वार्डबॉय को काम की शाबाशी दी। इसी के साथ उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार को इस घटना से गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, वर्तमान में, राज्य में कोई सरकार नहीं है। वहीं जितने एक-एक मंत्रियों को तीन और चार जिलों को प्रभार दिया गया है। एक मंत्री को संरक्षक मंत्री दिया गया है, उन्होंने कहा।