logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: येवदा सरपंच अपात्र घोषित, पद के दुरुपयोग और कर्तव्यों में लापरवाही के चलते लिया निर्णय


अमरावती: जिले के दर्यापुर तहसील के येवदा की सरपंच को पद से अपात्र घोषित कर दिया गया है। पद के दुरुपयोग और कर्तव्यों में लापरवाही के आरोपों के चलते येवदा ग्रामपंचायत की सरपंच प्रतिभा राजेंद्र माकोडे के खिलाफ  विभागीय आयुक्त कार्यालय ने ये  निर्णय सुनाया।

प्रदीप वडतकर और सुयोग टोबरे द्वारा दाखिल याचिका में आरोप लगाया गया था कि येवदा गांव की 1.5 लाख वर्ग फुट सरकारी भूमि को नियमों का उल्लंघन करते हुए निजी संस्थान को हस्तांतरित कर दिया गया। आरोप में कहा गया है की बिना अनुमति के इस संपत्ति का 8-अ नमूना तैयार कर इसे निजी संस्थान के नाम दर्ज कर अधिकार सौंपा गया।  प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर आर्थिक लेनदेन का भी आरोप लग रहा है। 

इसी मामले में जांच  के बाद तय प्रक्रियाओं और दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि सरपंच ने अपने पद का दुरुपयोग किया और शासन के निर्देशों का उल्लंघन किया। जिसके बाद सरपंच  प्रतिभा माकोडे को अपात्र घोषित कर दिया गया। ये कार्रवाई  पूरे तहसील चर्चा का विषय बना हुआ है।