logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: कौंडण्यपुर में खुदाई के दौरान घर में मिली प्राचीन मूर्ति


अमरावती: विदर्भ की पंढरी कहे जाने वाले कौंडण्यपुर में माता रुख्मिणी मंदिर से सटे एक घर में खुदाई में पत्थर पर बनी हुई एक प्राचीन मूर्ति मिली है। यह मूर्ति कौंडण्यपुर की रहने वाली शोभा दम्बे के घर से मिली है। गांव में चर्चा है कि यह मूर्ति ब्रह्मा-विष्णु-महेश की है।

विदर्भ की प्राचीन राजधानी, माता रुख्मिणी का मायका और कुलस्वामिनी अंबिका माता का शक्तिपीठ, तिवसा तहसील में श्री क्षेत्र कौंडण्यपुर का एक प्राचीन इतिहास है और हम इसके इतिहास और साक्ष्य देख सकते हैं।

कौंडण्यपुर में कई प्राचीन इमारतें और सांस्कृतिक विरासतें हैं। पुरातत्व विभाग ने यहां कई बार शोध किया है और कुछ साक्ष्य भी मिले हैं। अब एक और मूर्ति मिली है। यह मूर्ति ठोस पत्थर से बनी है और इस पर तीन प्रतिकृतियां खुदी हुई नजर आ रही हैं।

इसकी जानकारी पुरातत्व विभाग को दे दी गई है और फिलहाल पास के शिव मंदिर में दाम्बे परिवार द्वारा मूर्ति की विधिवत पूजा-अर्चना की गई है। मूर्ति को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है।