logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती लोकसभा सीट पर बच्चू कडु ने किया दावा, अनिल बोंडे बोले- कमल चिन्ह पर उतारा जाएगा उम्मीदवार


अमरावती: अमरावती लोकसभा सीट (Amravati Loksabha Seat) को लेकर पिछले कई दिनों से बयानबाजी शुरू है। प्रहार प्रमुख बच्चू कडु ने सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है, वहीं गठबंधन में सीट नहीं मिलने पर अपने दम पर मैदान में उतरने बात कह दी है। वहीं वर्तमान सांसद के पति ने रवि राणा (Ravi Rana) ने इस सीट पर नवनीत राणा (Navneet Rana) के चुनाव लड़ने की बात कही है। इन्हीं बयानबाजी के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे (Anil Bonde) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, "इस सीट पर भाजपा का ही उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा।"

बोंडे ने कहा, "अमरावती के लोग लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार चाहते हैं। इसलिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से हम वरिष्ठ नेताओं से मांग करेंगे कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी तय किया जाए। अमरावती जिला कमल के प्रतीक उम्मीदवार का चुनाव करने और उन्हें अमृत काल के लिए काम करने के लिए पूरी तरह से मोदीजी के पीछे होगा।" उन्होंने कहा, "यदि हम कमल पर ही लड़ते हैं तो हमें बेहतर आशीर्वाद मिलेगा और उस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देवेंद्र फडणवीस निर्णय लेने में सक्षम हैं।"

सभी लोग कर सकते हैं दावा

बच्चू कडु के चुनाव लड़ने के सवाल पर भाजपा नेता ने कहा, "सभी लोग दावा कर सकते हैं। अमरावती एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। हर कोई सोचता है कि उनकी पार्टी का उम्मीदवार वहां खड़ा हो। हम देवेंद्र फडणवीस के साथ हैं।" बोंडे ने यह भी कहा कि वे जो भी फैसला लेंगे, वह हमें मंजूर होगा।"