logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: जिले के 2265 गांवों में से 16 गांवों की पशु गणना पूरी, डिजिटल रूप से डेटा किया जा रहा एकत्रित


अमरावती: जिले में 25 नवंबर से शुरू हुई पशु गणना की प्रक्रिया में अब तक 247 शहरी वार्डों और कुल 18 गांवों के कुल 2265 क्षेत्रों में से 16 गांवों में मवेशियों की गणना की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. फिलहाल 212 गांवों में जनगणना का काम चल रहा है. 

पशुपालन सहायक आयुक्त डॉ. शिवेंद्र महल्ले के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों में 180 प्रगणक और 48 निरीक्षक तथा शहरी क्षेत्रों में 55 प्रगणक और 16 निरीक्षक प्रत्येक पशु के आंकड़े एकत्र कर रहे हैं. जिले में डिजिटल रूप में यह पशु गणना 28 फरवरी तक पूरी की जानी है। यह जानकारी जिला पशुधन विकास अधिकारी डॉ. आनंद भारतीय ने दी। 

गिनती के लिए एक विशेष ऐप विकसित किया गया है. इसके जरिए गणनाकार घर-घर जाकर गाय, भैंस, भेड़, बकरी, सुअर जैसी 16 प्रजातियों के जानवरों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं. यह ऐप जीपीएस सिस्टम से जुड़ा है. इससे डेटा को नेटवर्क ज़ोन में जाकर सेंट्रल सर्वर से कनेक्ट किया जा सकता है, भले ही नेटवर्क न हो। इस ऐप के जरिए जानवरों की जानकारी और उनके मालिक की पहचान भी पता चल जाती है।