logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती के पुलिसकर्मी का एक और कमाल; 11 फीट गहरे स्विमिंग टैंक में साइकिल चलाकर किया ध्वजारोहण, 1 मिनट 51 सेकेंड तक रोके रखी सांसें


अमरावती: शहर पुलिस बल के अमरावती तैराकी केंद्र में अपने साहसिक प्रयोगों से प्रसिद्धि पाने वाले पुलिस कांस्टेबल प्रवीण आखरे ने एक और कारनामा कर दिखाया है। उन्होंने 11 फीट गहरे और 21 मीटर लम्बे स्विमिंग टैंक में साइकिल चलाते हुए तिरंगा फहराया। एक मिनट 51 सेकेंड की इस परफॉर्मेंस के दौरान वह एक बार भी पानी के ऊपर नहीं आए। इस बीच उपस्थित लोगों की सांसें ऊपर-नीचे हो रही थीं। 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में उन्होंने अमरावती के लोगों को कुछ अलग अंदाज में देशभक्ति का एहसास कराया।

45 वर्षीय प्रवीण दादाराव आखरे 25 साल से पुलिस बल में काम कर रहे हैं। वह अमरावती स्विमिंग पूल का प्रबंधन करते हैं। इससे पहले भी वह पानी पर तैरते हुए 50 तरह के योग करके भारत और एशिया बुक रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं।

इस साल गणतंत्र दिवस पर उन्होंने साइकिल से 11 फीट गहरे स्विमिंग पूल में छलांग लगा दी। साइकिल पर सवार होकर वह 21 मीटर लंबे स्विमिंग पूल के बीच पहुंचे और झंडा फहराया। फिर वे दूसरे छोर पर पहुंचे। लगभग दो मिनट की इस उपलब्धि के दौरान, वे अपनी सांसों को नियंत्रित करते हुए पानी में स्थिर रहे। 

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी, उपायुक्त कल्पना बरवाकर, गणेश शिंदे, सागर पाटिल, सेवानिवृत्त उपायुक्त पीटी पाटिल सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।