logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अमरावती के बाजार में सब्जियों की आवक घटी, धनिया हुआ दोगुना महंगा


अमरावती: गणेशोत्सव समाप्त होते ही पितृपक्ष शुरू हो गया। पितृपक्ष में पितरों को भोजन कराने की परंपरा है। इसके लिए विभिन्न प्रकार की सब्जियों की मांग रहती है। लेकिन इस साल भारी बारिश के कारण सब्जियों की फसल खराब हो गई है और बाजार में आवक कम हो गई है। इस बीच मांग बढ़ने से सब्जियों के दाम दोगुने हो गए हैं। सब्जियों का स्वाद बढ़ाने वाले धनिया की कीमत भी बढ़ गई है। 

गणेशोत्सव से पहले सब्जियों की कीमतों में भारी गिरावट आई. बैंगन, टमाटर, भिंडी आदि 10 से 20 रुपये किलो मिले रहे थे। लेकिन गणेशोत्सव शुरू होते ही सब्जियों के दाम दोगुने हो गये हैं। पितृपक्ष में महंगाई का ग्राफ ऊपर जा रहा है।

नागरिकों को ऊंचे दामों पर सब्जियां खरीदनी पड़ रही हैं। एक ओर जहां सब्जियों की मांग में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, बारिश के कारण पत्तेदार सब्जियों का नुकसान बढ़ गया है। इसलिए, तस्वीर से पता चलता है कि मांग की तुलना में आपूर्ति में कमी के कारण सब्जियों की कीमतें बढ़ी हैं।