logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

असदुद्दीन ओवैसी की लोकसभा सदस्यता हो रद्द, नवनीत राणा ने राष्ट्रपति मुर्मू को पत्र लिखकर की मांग


अमरावती: लोकसभा के सत्र (Loksabha Session) के पहले दिन हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) द्वारा शपथ लेते समय फिलिस्तानी की जय-जयकार करना मुसीबत का सबब बन गया है। विपक्षी द्वारा लगातार ओवैसी की सदस्य्ता रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच भाजपा नेता नवनीत राणा (Navneet Rana) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को पत्र लिखा है और ओवैसी की सदस्य्ता रद्द करने की मांग की।

राणा ने कहा, “फिलिस्तीन विदेश में है। इसका भारतीय नागरिकों या भारतीय संविधान से कोई लेना-देना नहीं है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 102 के अनुसार, यदि कोई संसद सदस्य किसी अन्य राष्ट्र के प्रति अपनी वफादारी या निष्ठा दिखाता है, तो यह अधिनियम उसे संसद सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर देता है।"


उन्होंने आगे कहा, "लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के तुरंत बाद असदुद्दीन ओवैसी ने जय फिलिस्तीन के नारे लगाए। इससे फिलिस्तीन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का पता चलता है। दूसरे देशों के प्रति यह कार्रवाई संविधान का उल्लंघन है। ये बहुत ही गंभीर किस्म का मामला है।" नवनीत राणा ने राय व्यक्त करते हुए कहा कि, "यह कार्रवाई देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरनाक हो सकती है।"

राणा ने आगे कहा, "देश की अखंडता और सद्भाव बनाए रखना प्रत्येक भारतीय नागरिक का कर्तव्य है। सांसद होने के बावजूद असदुद्दीन ओवैसी ने इसका सार्वजनिक तौर पर उल्लंघन किया है। यह एक तरह का देशद्रोह है।"