logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अजित पवार के काफिले को काले झंडे दिखाने का प्रयास, हिरासत में कौमी तंजीम के कार्यकर्ता


अमरावती: रामगिरि महाराज और नितेश राणे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कौमी तंजीम संगठन के कार्यकर्ताओं ने आज अमरावती के लालखड़ी में अजित पवार के काफिले को काले झंडे दिखाने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार आज लालखड़ी बाईपास चौक पर चार-डेक फ्लाईओवर की आधारशिला रखने के लिए अमरावती जा रहे थे। इस समय कौमी तंजीम के कार्यकर्ताओं ने अजित पवार वापस जाओ के नारे लगाकर रामगिरी महाराज और नितेश राणे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और काले झंडे दिखाने का प्रयास किया।

इस दौरान मौके पर मौजूद नागपुरी गेट पुलिस ने प्रदर्शन करने वाले इन सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। कौमी तंजीम के ये कार्यकर्ता गुस्ताख ए रसूल लिखे पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।