logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

कुत्ते के सामने आने से पलटा ऑटो, 10 खेत मजदूर घायल, पांच गंभीर रूप से जख्मी, तिवसा सार्शी रोड पर हुआ हादसा


अमरावती: जिले की तिवसा तहसील में खेत मजदूरों को ले जा रहा ऑटो, कुत्ते के आमने आने से पलट गया, जिसमें 10 लोग घायल हो गए. पांच मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.       

ऑटो में 10 खेत मजदूर सवार थे. ये सभी मजदूर तिवसा सार्शी मार्ग पर एक खेत में काम के लिए जा रहे थे. तभी ऑटो के सामने एक कुत्ता आ गया और चालक का ऑटो से  नियंत्रण छूट गया और ऑटो सड़क के किनारे बनी एक सीमेंट की नाली से टकरा गया.

ऑटो के टकराने के बाद, वाहन पलट गया, जिसमें ऑटो में सवार 10 मजदूर घायल हो गए. इनमें से 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.