logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

विधानसभा चुनाव के पहले बच्चू कडु बदलेंगे पाला! शरद पवार से मिलने पुणे पहुंचे; कहा- किसान और मजदूरों के मुद्दे पर कुछ भी


अमरावती: महारष्ट्र में जल्द ही विधानसभा चुनाव की घोषणा होने वाली है। वहीं चुनाव के पहले नेताओं का दल-बदल शुरू हो गया है। इसी के साथ कई पार्टियों का भी इस गठबंधन से दूसरे गठबंधन में जाने की शुरुआत होती दिखाई दे रही है। शनिवार को प्रहार पार्टी के प्रमुख बच्चू कडु राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-सपा के प्रमुख शरद पवार से मिलने पुणे पहुंचे। कडु की पवार से मुलाकात की बात सामने आते ही उनके महायुति छोड़कर वापस महाविकास अघाड़ी में शामिल होने की चर्चा शुरू हो है। वहीं मुलाकात के बाद कडु ने कहा कि, "किसान और मजदुर के लिए वह कोई भी निर्णय ले सकता हूँ।"

ज्ञात हो कि, कडु ने एकनाथ शिंदे की अगुवाई में मौजूदा उद्धव ठाकरे सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था। इसी के साथ वह अन्य विधायकों के साथ गडचिरोली पहुंच गए थे। बीते दो साल से वह राज्य की महायुति के घटक दल के रूप  में शामिल है। हालांकि, लोकसभा चुनाव के बाद वह लगातार विभिन्न मुद्दों पर अपनी ही सरकार को घेरते हुए दिखाई दे रहे हैं। किसान सहित अन्य मुद्दों को लेकर वह सरकार पर निशाना साध रहे हैं। नौ अगस्त को उन्होंने छत्रापति संभाजीनगर में उन्होंने बड़ी रैली की और शिक्षा सहित अन्य मुद्दों पर घेरा। 

रैली के तुरंत बाद शनिवार को कडु एनसीपी-सपा प्रमुख से मिलने पहुंचे। पुणे के मोदीबाग़ में यह मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे से ज्यादा समय यह बातचीत हुई। इस दौरान बारामती सांसद सुप्रिया सुले भी मौजूद रही। बैठक के बाद सुले और कडु ने मीडिया से बात भी की। 

कडु ने कहा, "यह लड़ाई मुद्दों की है। राज्य में कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे हैं. उन मुद्दों पर चर्चा करना बहुत जरूरी है. राजनीतिक हलकों में इस पर चर्चा होनी चाहिए. किसानों, मजदूरों, कामगारों पर चर्चा होनी चाहिए।" वहीं एकनाथ शिंदे के साथ जाने के सवाल पर कडु ने कहा कि, "उसके बाद हमें विकलांग मंत्रालय मिला। अब विकलांग मंत्रालय को बजट और अच्छी योजनाएं बनानी चाहिए. ये हमारी कोशिश है।"

क्या आप उद्धव ठाकरे से मिलेंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए बच्चू ने कटु स्वर में कहा, "दिक्कत क्या है. पीड़ित जनता के प्रतिनिधि के तौर पर मैं कह रहा हूं कि मेहनतकश लोगों के लिए कोई योजना होनी चाहिए या नहीं? इसमें महायुति में संतुष्ट या असंतुष्ट होने का सवाल ही नहीं उठता।"