logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: 6.32 लाख हेक्टेयर पर खराब मौसम की मार, 672 करोड़ की मांग, मंडलायुक्त का प्रस्ताव


अमरावती: नवंबर में बेमौसम बारिश के कारण पश्चिम विदर्भ के 11.10 लाख किसानों की 6.32 लाख हेक्टेयर भूमि में लगी खरीफ, रबी, सब्जी और फलों की फसलों को 33 प्रतिशत नुकसान हुआ है। पांचों जिलों के पंचनामे पूरे होने के बाद संभागायुक्त डाॅ. निधि पांडे ने सरकार से 671.92 करोड़ की मांग की।

26 नवंबर से 7 दिसंबर 2023 के बीच बेमौसम बारिश जारी रही. इसमें सबसे ज्यादा 2,16,973 हेक्टेयर में कपास को नुकसान हुआ है। खराब मौसम के कारण कटी हुई कपास के बीजे में भीगने से कपास की गुणवत्ता खराब हो गई है।

इसके अलावा अकोला जिले में 315 हेक्टेयर गेहूं बर्बाद हो गया. साथ ही 1.54 लाख हेक्टेयर तुरी फूल गिर गया है। रबी सीजन में 1.17 लाख हेक्टेयर में चना भी खराब मौसम से प्रभावित हुआ। इसके अलावा सात हजार हेक्टेयर में लगी ज्वार को नुकसान हुआ है।

3200 हेक्टेयर कुछ अन्य फसलें, कुल मिलाकर पांच लाख हेक्टेयर में 8.83 लाख किसानों की कृषि योग्य फसलें खराब हो गई हैं। इसके लिए मंडलायुक्त की ओर से शासन से 423.76 करोड़ की धनराशि की मांग की गई थी।