logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

अमरावती से बलवंत वानखेड़े होंगे उम्मीदवार, कांग्रेस ने सूची की जारी


अमरावती: कांग्रेस ने अमरावती लोकसभा सीट पर उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने विधायक बलवंत वानखेड़े को उम्मीदवार बनाया है। 

गुरुवर देर रात कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तिसरी सूची जारी की। जिसमें पार्टी ने सात राज्यों की 57 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। इसमें महाराष्ट्र की सात सीट भी शामिल है। 

इन सीटों पर किया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान:

• सोलापुर - प्रणीति शिंदे

• कोल्हापुर - शाहू महाराज छत्रपति

• पुणे - रवीन्द्र धांगेकर

• नंदुरबार - गोवाल पदवी

• अमरावती - वलवंत वानखेड़े

• लातूर - डॉ. शिवाजी कालगे

• नांदेड़ - वसंतराव चव्हाण 

पहले चरण की सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान नहीं 

केंद्रीय चुनाव आयोग ने विदर्भ की 10 सीटो पर दो चरणों में चुनाव कराने का निर्णय लिया है। पूर्वी विदर्भ की पांच सीट नागपुर, रामटेक, गड़चिरोली, चंद्रपुर और भंडारा गोंदिया पर 19 अप्रैल और वर्धा, अमरावती, अकोला, बुलढाना और यवतमाल वाशिम सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होना है। 

पहले चरण के नामांकन की शुरुआत 20 मार्च से शुरू हो गया है, जो 27 मार्च तक चलेगा। हालांकि, पहले चरण के नामांकन के दो दिन बीत जानें के बावजूद कांग्रेस ने पांच सीटों पर अभी तक उम्मीदवारों के नाम का एलन नही कर पाई है।