logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

मेलघाट में बारू बांध टूटा; सड़क पर पानी बहने से यातायात बाधित


अमरावती: आज सुबह मेलघाट में बारू और बिजुधावड़ी के बीच बारू बांध अज्ञात कारणों से फूट गया। इस बांध के फटने से भारी मात्रा में पानी सड़क पर बह गया। सड़क पर तेज़ गति से बह रहे पानी के कारण इस मार्ग पर सभी प्रकार के यातायात पूरी तरह से ठप हो गए हैं। वाहन चालकों और यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग मौके पर पहुँच गया है। बांध के फटने का सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई।

स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि बांध के रखरखाव में लापरवाही बरती गई है। प्रशासन से मामले की तुरंत जाँच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की माँग की गई है।