logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: खेतो में काम कर रही तीन महिलाओं पर भालुओं ने किया हमला, गंभीर घायल


अमरावती: मेलघाट के जम्बू गांव में आदिवासी महिलाएं खेतों में काम कर रही थीं, तभी अचानक तीन भालुओं ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिलाओं को तुरंत धरनी के उप जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया गया।

धरणी वन क्षेत्र के जम्बू और बोधरा गांव के बीच मंगलवार की दोपहर गायत्री सालिकराम धांडे, सैली मनोज जांबेकर अपने खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे, तभी अचानक तीन भालुओं ने उन पर हमला कर दिय। चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों के लोग दौड़े आए। उन्होंने महिलाओं को भालू के चंगुल से छुड़ाया, जिसके बाद उन्हें धरणी के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उनका अमरावती के जिला सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर धरणी वन परिक्षेत्र अधिकारी पुष्पा सातरकर व उनकी टीम ने बचाव कार्य किया। लेकिन इस हमले से जम्बू और जंगल के करीब 12 गांवों के किसानों में भय का माहौल फैल गया है। घायल महिलाओं के परिजनों ने मांग की है कि वन विभाग को इस घटना पर संज्ञान लेना चाहिए और घायल महिलाओं को मुआवजा देना चाहिए।