logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

‘लाडली बहन योजना’ लाभार्थियों को तकनीकी अड़चनों का करना पड़ रहा सामना, ई-केवाईसी प्रक्रिया में समस्या से महिलाओं में नाराजगी


अमरावती: राज्य सरकार की ‘लाड़ली बहना योजना’ लाभार्थियों को तकनीकी अड़चनों के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं दूर-दराज से योजना के केंद्रों पर आ रही हैं, लेकिन ई-केवायसी प्रक्रिया अनिवार्य होने और ऑनलाइन रजिस्टेशन की समस्याओं के कारण उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

योजना की वेबसाइट अक्सर हैंग हो जाती है और सर्वर डाउन होने की समस्या लगातार बनी हुई है। कई महिलाओं की रजिस्ट्रेशन नहीं  हो पाने के कारण वे निराश होकर घर लौट रही हैं। इससे उनके समय और पैसों की भारी बर्बादी हो रही है। महिलाएं योजना के लाभ से वंचित हो रही हैं, और इस पर उनके बीच नाराजगी भी बढ़ रही है। 

पिछले विधानसभा चुनाव से पहले शुरू की गई इस योजना के प्रति महिलाओं में रोष है।  महिलाओं ने मांग की है कि योजना की वेबसाइट तुरंत सुचारू रूप से काम करे और ई-केवाईसी प्रक्रिया में सरलता लाई जाए। साथ ही केंद्रों पर पर्याप्त तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाए, ताकि सभी पात्र महिलाएं योजना का लाभ ले सकें।