logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

नांदगांव खंडेश्वर में कांग्रेस को बड़ा झटका, सैकड़ों कार्यकर्ताओं का शिवसेना ठाकरे गुट में प्रवेश


अमरावती: नांदगांव खांडेश्वर में अभिजीत पाटिल ढेपे के नेतृत्व में सैकड़ों मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने शिवसेना जिला प्रमुख मनोज कडू के हाथों भगवा दुपट्टा पहनकर शिवसेना उद्धव बाला साहेब पार्टी में प्रवेश किया। इससे तहसील में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

नांदगांव खंडेश्वर के पुराने साप्ताहिक बाजार में अभिजीत पाटिल ढेपे के मार्गदर्शन में शिवसेना ठाकरे गुट द्वारा महिलाओं के लिए एक मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया था। इस शिविर में 300 से अधिक महिलाओं की जांच की गई। इसमें शुगर बीपी थायराइड सीबीसी आदि जैसी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवा भी प्रदान की गई।

इस शिविर के मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम भाई मौजूद रहे और कांग्रेस छोड़कर शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे गुट का दामन थाम लिया। तहसील में इस बात की जोरदार चर्चा है कि यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। 

ऋषालीताई एवं अभिजीत ढेपे ने फीता काटकर महिला स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। उसके बाद मो तोसीफ, मो जहीर, अज़हर खान, मो नाजिम मो नासिर, मो रिजवान मो नासिर समेत 82 कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके अलावा सहारा कॉलोनी से समीर शेख समेत 96 कार्यकर्ता और 142 मुस्लिम बहनें शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे गुट में शामिल हुईं। 

देखें वीडियो: