logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: भाजपा उम्मीदवार अडसड की बहन पर चाकू से हमला, धामनगांव-तलेगांव मार्ग पर सातेफल फाटक के पास हुई घटना


अमरावती: धामनगांव रेलवे विधानसभा क्षेत्र में महायुति के उम्मीदवार विधायक प्रताप अडसड की बहन अर्चना रोटे पर चाकू हमला हुआ है। आरोपियों ने उनकी कार के शीशे भी तोड़ दिये। हमले के बाद दो हमलावर भाग निकले और पुलिस उनकी तलाश कर रही है. 

अर्चना रोटे, ड्राइवर और दो अन्य व्यक्ति कार से घुईखेड से धामनगांव लौट रहे थे। इसी दौरान सातेफल फाटा से 200 मीटर की दूरी पर अर्चना रोटे किसी कारण से कार से नीचे उतरी. उस वक्त कार में ड्राइवर और अन्य लोग बैठे हुए थे. 

इसी दौरान अर्चना रोटे पर दो लोगों ने चाकू से हमला कर दिया. यह चाकू उनके हाथ में लगा. उनके हाथ पर चाकू के तीन घाव हैं. इस घटना के बाद सबसे पहले उन्हें इलाज के लिए चांदूर रेलवे लाया गया.

इस बीच इस हमले की जानकारी मिलने पर विधायक प्रताप अडसड समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता चांदुर रेलवे पहुंचे. इस घटना से विधानसभा क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. सोमवार रात चांदुर रेलवे पुलिस स्टेशन के सामने कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई थी. 

देखें वीडियो: