logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

सांसद अनिल बोंडे की मौजूदगी में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक हुई संपन्न


अमरावती: आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।  इसी के तहत अमरावती में राज्यसभा सांसद और  भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. अनिल बोंडे  की अध्यक्षता में भाजपा पदाधिकारियों  की बैठक हुई.

आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में पार्टी के  कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है. राज्यसभा सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. अनिल बोंडे के नेतृत्व में अमरावती जिले में केंद्र और राज्य स्तर पर कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। 

इसी के तहत आज डॉ. अनिल बोंडे की अध्यक्षता में उनके जनसंपर्क कार्यालय में महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में आगामी कार्यक्रम पर मंथन किया गया. इस दौरान प्रदेश सचिव जयंत डेहनकर, महासचिव नितिन गुडधे-पाटिल, रेखा मावस्कार , रमेश मावस्कर, महिला जिला अध्यक्ष अनिता तिखिले, पद्माकर सांगोले, मोहन जाजोदिया, आदि उपस्थित थे.