logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: संभाजी भिड़े के समर्थन में उतरे सांसद अनिल बोंडे, बोले- नहीं सहेंगे उनका अपमान


अमरावती: महात्मागांधी पर संभाजी भिड़े के दिए बयान पर राज्य की सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। वह तमाम प्रदर्शन कर सरकार से गिरफ्तार करने की मांग रहे हैं। इस विरोध के दौरान भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे समर्थन में खड़े हो गए हैं। उन्होने कांग्रेस ने यशोमति ठाकुर पर पलटवार करते हुए कहा कि, हम उनका अपमान सहन नहीं करेंगे।

संभाजी भिड़े के बयान आने के बाद यशोमति ठाकुर ने मुख्तारता के साथ वीरोध कर रही हैं। विधानभा से लेकर सड़क तक वह लगातार प्रदर्शन कर भिड़े गुरूजी की गिरफ़्तारी की मांग कर रही हैं। वहीं इस विरोध प्रदर्शन पर भाजपा नेता बोंडे ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी के अबू आजमी खुलेआम कहते हैं कि वे भारत माता की जय नहीं बोलेंगे, नबाब मलिक कौन हैं ये भी सब जानते हैं. लेकिन इन दोनों को लेकर विधायक यशोमति ठाकुर का मुंह बंद है।" 

कांग्रेस के आरोपों पर जवाब देते हुए बोंडे ने कहा, "भिड़े गुरुजी का बीजेपी से कोई संबंध नहीं है, लेकिन एक हिंदू व्यक्ति होने के नाते मैं उनके साथ हूं. यशोमति ठाकुर ने भिड़े गुरुजी को हरामी, नालायक कहा है। हम मांग करते हैं कि यशोमति ठाकुर को भिड़े गुरुजी के बारे में ऐसे शब्द बोलने का कोई अधिकार नहीं है और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए।" 

राज्यसभा सांसद ने कहा, "यशोमति ठाकुर ने भिड़े गुरुजी का अपमान कर सैकड़ों युवाओं की भावनाओं को भड़काया है और समाज में कलह पैदा करने की कोशिश की है। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए।"