logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

भाजपा के कार्यकर्त्ता ने शरद पवार को धमकी नहीं दी,उसने सिर्फ पोस्ट को फॉलो किया


नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार को धमकी दिए जाने वाले मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले का बयान सामने आया है. बावनकुले ने कहा की पवार को भाजपा या उसके किसी कार्यकर्त्ता ने किसी तरह की धमकी नहीं दी है. इस मामले में भाजपा के जिस सौरभ पिंपलकर नामक कार्यकर्त्ता का नाम सामने आया है उसने सिर्फ एक पोस्ट को फॉलो किया है.

बावनकुले के मुताबिक किसी नेता को धमकी दिए जाने के की बात का समर्थन नहीं किया जा सकता। सौरभ ने जो किया वो गलत है अगर ऐसा कहा जा रहा है की उस पर कार्रवाई होनी चाहिए? तो जरूर होनी चाहिए लेकिन कार्रवाई उन पर भी होनी चाहिए जिन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से ही भाजपा के नेताओं पर बेहद निचले स्तर पर जाकर टिप्पणी की है. मै मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अपील करता हूँ की महाविकास आघाडी के ढाई वर्ष के कार्यकाल में नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के नेताओं पर जो टिप्पणियां की गई या बातें कही गयी उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। सौरभ पिंपलकर ने सोशल मीडिया में अपना कोई मत प्रगट नहीं किया उसने सिर्फ एक पोस्ट को फॉलो किया जो गलत है.

गौरतलब हो की शरद पवार को जो धमकी मिली है उसका अमरावती का कनेक्शन सामने आया है. अमरावती के स्थानीय कार्यकर्त्ता सचिन पिंपलकर का नाम सामने आया है.जिसकी भाजपा के कई बड़े नेताओ के साथ फोटो सामने आयी है. उसकी एक फ़ोटो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ भी है.