logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

बुरहानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार बेचने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़; दो आरोपी गिरफ्तार


अमरावती: महाराष्ट्र की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के खकनार थाना क्षेत्र के बरने पचौरी गांव में अवैध हथियार बनाने वाले और सप्लायर करने वाले गिरोह का भांडा फोड़ किया है। इस दौरान पुलिस 47 पिस्टल और 4 देसी कट्टे सहित 30 लाख के हथियार भी बरामद किया है। इसी के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम तेहरसिग अमुत सिग सिकलीगर और  रिछपाल सिंह प्रेमसिंग पटवा सिकलीगर है। जिसमे से एक आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इस बात की जानकारी जिले के एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने दी। 

गुप्त जानकारी पर गई कार्रवाई 

पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि, बरने पचौरी गांव में अवैध हथियारों की बहुत बड़ी डील होने की जानकारी मिली थी। टिप के पुख्ता होने  के बाद पुलिस ने संयुक्त टीम बनाते हुए मौके पर भेजा गया। इस टीम में कुल पचास पुलिस कर्मी मौजूद थे। मौके पर जाते ही पुलिस ने कारखाने को घेर गया फिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अवैध हथियारों को पकड़ने का अब तक का ये सबसे बड़ी कार्रवाई है।

पंजाब से लाते थे हथियार 

लोढ़ा ने बताया कि, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि, रोपियों ने इसे पंजाब क्षेत्र में ले जाकर बेचने की बात स्वीकार की है। 2 महीने पहले पकड़े गए एक आरोपी का कनेक्शन खालिस्तान ग्रुप से होने की जानकारी सामने आने के बाद ईमेल के माध्यम से पत्राचार कर आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी निकाली जा रही है। आरोपी तेहर सिंह सिकलीगर को रिमांड पर लिया है।

दिल्ली की जेल में भी रह चुका है आरोपी 

एसपी ने बताया कि, इस मामले में पकड़ा गया एक आरोपी रिछपाल सिंह के ऊपर दिल्ली में भी कई मामले में दर्ज है। वह कई मामलों में दिल्ली  की जेल में भी रह चूका है. वर्तमान में वह बेल पर बाहर है। एसपी ने बताया कि, जल्द ही आरोपी की जमानत रद्द करने की याचिका अदालत में लगाई जाएगी।