logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

बुलढाणा बस हादसा: ड्राइवर ने पी रखी थी शराब,फोरेंसिक जांच रिपोर्ट में सनसनीखेज ख़ुलासा


अमरावती : बुलढाणा जिले के समृद्धि महामार्ग में 1 जुलाई को हुए भीषण हादसे में 25 यात्रियों की दर्दनाक मृत्यु हो गयी थी.इस घटना की वजह से राज्य भर में अब भी शोक का माहौल व्याप्त है.यह हादसा बस चालक की गलती की वजह से हुआ था यह सनसनीखेज जानकारी निकल कर  सामने आयी है.दुर्घटना के समय बस का ड्राइवर शराब के नशे में था यह जानकारी सामने आयी है.ड्राइवर के ब्लड सैंपल में 0.03 % यानि की 100 मिलीलीटर ब्लड में 30 मिलीग्राम अल्कोहल पाया गया है.यह जांच रिपोर्ट अमरावती स्थित प्रादेशिक न्यायसहायक वैज्ञानिक प्रयोगशाला द्वारा दी गयी है.दुर्घटना के बाद बस चालक शेख दानिश को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया था.शेख दानिश का ब्लड सैंपल पुलिस द्वारा जाँच के लिए भेजा गया था.रासायनिक जाँच में ड्राइवर के ब्लड में अल्कोहल की मात्रा तय क्षमता से अधिक पायी गयी है.

इस रिपोर्ट के ही साथ न्‍यायसहायक वैज्ञानिक प्रयोगशाला द्वारा रिकॉर्ड समय में 25 मृतकों से 23 की डीएनए जाँच पूरी कर ली है दो शवों की जाँच रिपोर्ट आनी अब भी बांकी है.