logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

आलोडा से नांदगांव चौफुली मार्ग पर पलटी कार, 14 यात्री जख्मी, चार की हालत गंभीर


अमरावती: नागपुर जिले के रामपुरी (रामठी) से शिवभक्त सालबर्डी यात्रा पर जा रहे थे। इस दौरान आलोडा से नांदगांव चौफुली मार्ग पर अचानक सामने से आई स्वेप्ट डिजायर कार को बचाने के चक्कर में यात्रियों की कार पलट जाने से 14 लोग घायल हो गए। यह घटना शुक्रवार को हुई। गंभीर रूप से घायलों को अमरावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागपुर जिले, नरखेड तहसील के रामपुरी-रामठी से शिवभक्त क्रूजर से सालबर्डी जा रहे थे। अलोडा से नांदगांव चौफुली के पास जरूड के शेरेकर स्विफ्ट डिजायर कार से सहपरिवार यात्रा कर रहे थे। अचानक एक कार के आगे आ जाने से क्रूजर का चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया।

जैसे ही क्रूजर पलटी, स्थानीय लोगों की मदद से फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और सभी घायलों को वरुड ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया।