logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: टायर फटने से पलटी कार, तीन लोगों की मौत, पांच अन्य घायल


अमरावती: तेज रफ्तार कार का टायर फटने से हुए भीषण हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। हादसा सोमवार की रात भातकुली के पास हुआ. घायलों का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

मृतकों की पहचान कलीम खान सलीम खान (36), सलीम खान महमूद खान (65) और रूबीना परवीन कलीम खान (32) के रूप में हुई है। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए हैं. कलीम खान अपने परिवार के साथ अकोला से अमरावती आ रहे थे. भातकुली के पास उनकी कार का टायर फट गया और चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। कुछ ही देर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार तीन-चार बार पलटी खाते हुए सड़क किनारे खेत में जा गिरी।

इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।