logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

बारिश में फिसली कार, 500 फीट गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल बचे चार युवक; चिखलदरा में बड़ा हादसा टला


अमरावती: महाराष्ट्र के चिखलदरा में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। एमएच-29-बीएस-7009 नंबर की क्रेटा कार में सवार चार युवक प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए पहुंचे थे, लेकिन अचानक हुई बारिश ने उनकी जान जोखिम में डाल दी। सेल्फी पॉइंट पर खड़ी कार फिसलकर लगभग 500 फीट गहरी खाई की ओर लुढ़कने लगी, परंतु समय रहते सभी की जान बचा ली गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही बारिश शुरू हुई, किला पॉइंट के पास सड़क गीली और फिसलन भरी हो गई। चारों युवकों ने एक सेल्फी पॉइंट पर कार खड़ी की थी। लेकिन बारिश के कारण मिट्टी गीली होने से कार फिसलने लगी और देखते ही देखते उसका एक हिस्सा खाई में झूलता नजर आया।

स्थानीय नागरिकों, पुलिस और वन विभाग की तत्परता से कार को खाई में गिरने से रोका गया और चारों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि किसी को भी कोई चोट नहीं आई।

इस घटना ने एक बार फिर से चिखलदरा के किला मार्ग पर मौजूद खतरनाक मोड़ों की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि इस मार्ग पर चेतावनी संकेतक, सूचना बोर्ड, सुरक्षा रेलिंग और गार्ड की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।