logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: महिला वकील की हत्या का मामला: ननद गिरफ्तार, 2 नाबालिग भतिजे हिरासत में


  • फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र की घटना
अमरावती.  फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद में एक महिला वकील की पीट-पीटकर हत्या कर देने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. मृतक की पहचान सविता सुशील संदानशिवे (40, वेंकयापुरा) के रूप में हुई है. इस मामले में पुलिस ने मृतक की ननंद समेत दो नाबालिगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी ननद को गिरफ्तार कर दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है.

सिर में चोट लगने से हुई मौत


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 8 सितंबर को चंद्रकला मुरलीधर संदांसिवे (64, वेंकयपुरा) ने शिकायत की कि उनकी बहू सविता सुशील संदांसिवे (40, वेंकयपुरा) दोपहर 3.30 बजे घर में बेहोशी की हालत में मिली. उसके पास दवा की एक प्लास्टिक की बोतल मिली, उसे पुलिस द्वारा इलाज के लिए जिला सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके के आधार पर फ्रेजरपुरा पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरु की. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक सविता के चेहरे, बाएं हाथ और दाहिने पैर में चोट के निशान थे.

सविता का अपनी सास और ननद के साथ पारिवारिक विवाद था, जिसके कारण उसके रिश्तेदारों ने उसे पीटा. इस जांच के दौरान सविता की बहन संगीता नरेंद्र वानखड़े (योगीराजनगर, तपोवन) ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि सविता की मौत मृतका के ननद (35) और दो नाबालिग भतीजों की पिटाई से हुई है. साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि सविता की मौत सिर में चोट लगने से हुई है. इसलिए पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

नाबालिग भतीजों ने जुर्म कबूला


पुलिस ने इस अपराध में शामिल दोनों बच्चों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि महिला आरोपी ने सविता को उसकी दो नाबालिग भतीजों के साथ मिलकर पीटा था. इसके चलते अपराध के आरोप में महिला आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही विधिसंघर्षित दोनों नाबालिकों को रिमांड होम में भेजा गया है.