logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

पुलिस स्टेशन में हंगामा करने के मामले में सांसद नवनीत राणा पर मामला दर्ज



अमरावती-पुलिस से स्टेशन में हंगामा करना अमरावती की लोकसभा सांसद नवनीत राणा को महंगा पड़ा है.उनके खिलाफ पुलिस ने असंज्ञेय अपराध ( एनसी) का मामला दर्ज किया किया है. बीते दिनों शहर के राजापेठ परिसर से लापता हुई 19 वर्षीय किशोर युवती को लेकर सांसद राणा थाने पहुंची थी जहां उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे.इतना ही नहीं उन्होंने राजापेठ पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक अमोल ठाकरे पर जानबूझकर उनका फोन रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया था.

राणा ने लगभग 20 मिनट तक डीसीपी विक्रम साली के समक्ष हंगामा किया था.इस हंगामा के अगले ही दिन पुलिस ने लड़की को सातारा से बरामद किया था.अमरावती वापस लौटने पर लड़की ने नवनीत राणा द्वारा उसे लेकर किये गए दावे को झूठा करार देते हुए उसकी बदनामी किये जाने का आरोप भी लगाया था.लड़की ने बताया था कि वह गुस्से में घर छोड़कर पुणे चली गयी थी.पुणे पहुंचने के बाद अपनी गलती का एहसास होने पर वह वापस अमरावती लौटना चाहती थी लेकिन वह गलत ट्रेन में बैठ गयी.

इस मामले को लव जिहाद से जोड़ा गया था.मामले के उछलने के बाद एक युवक को पुलिस ने पूछताछ के लिए पकड़ा था.इसी युवक के परिजनों की शिकायत के बाद मामला दर्ज हुआ है.शिकायत में मांग की गयी है की राणा और उनके समर्थकों पर आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाये। इस शिकायत में कहां गया है कि लव जिहाद  से जोड़कर एक विशिष्ट समाज की बदनामी की गयी है.


पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो हाईकोर्ट जायेंगे 

थाने में शिकायत करने वाले पूर्व सैनिक मलंग शाह ने आरोप लगाया की इस मामले में उनके भतीजे को जबरदस्ती फंसाया गया है.उसे पुलिस ने राणा के दबाव के चलते पकड़ा जबकि अपने घर में परिवार के साथ मौजूद था.उन्होंने अपनी शिकायत में सांसद नवनीत राणा पर आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कराये जाने की मांग की है.उनके मुताबिक हंगामे के समय थाने में मौजूद राणा के 50 से 60 समर्थकों ने उनके भतीजे को धमकी दी है इसलिए अब उनकी जान को भी ख़तरा है.मलंग ने आरोप लगाया की जानबूझकर उनके भतीजे का नाम लव जिहाद से जोड़ा गया है.यह न सिर्फ उनके परिवार के लिए बल्कि शहर का माहौल ख़राब करने का षड्यंत्र था.अगर उनकी मांग पुलिस नहीं मानती है तो वह हाईकोर्ट भी जायेंगे।