logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

सावधान! अमरावती शहर में कोरोना की वापसी, पाए गए छह कोरोना पॉजिटिव मरीज


अमरावती: अमरावती शहर में छह नये कोरोना पॉजिटिव और एक स्वाइन फ्लू का मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है. संत गाडगेबाबा अमरावती विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला से प्राप्त नमूनों की परीक्षण रिपोर्ट से यह संकेत मिला है. मौजूदा मानसून सीजन के कारण पर्यावरण में बदलाव और महामारी बड़े पैमाने पर फैल रही है. जिसके चलते कोरोना के बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है.

इस साल गर्मी के दौरान अमरावती जिले में कोई भी कोरोना मरीज नहीं मिला था, लेकिन अब बारिश के मौसम में वायरल बीमारियां बढ़ गई हैं और सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है.

इसी तरह 24 से 30 जुलाई के बीच 140 लोगों के सैंपल जांच के लिए विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला में भेजे गए तो छह लोग कोरोना पॉजिटिव और एक मरीज में स्वाइन फ्लू पाया गया. बताया गया है कि 60 वर्षीय स्वाइन फ्लू मरीज का इलाज जिला सामान्य अस्पताल में चल रहा है.

छह कोरोना पॉजिटिव मरीज

अमरावती यूनिवर्सिटी ने 140 सैंपल की जांच की है और छह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें अंबा विहार का 55 वर्षीय व्यक्ति, साईंनगर का 32 वर्षीय युवक, गोपालनगर का 42 वर्षीय व्यक्ति, विलासनगर का 56 वर्षीय व्यक्ति, सराफा कालाराम मंदिर का 24 वर्षीय युवक, ताखेड़ा का 50 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं. 140 लोगों में से 43 महिलाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, लेकिन किसी भी महिला का सैंपल पॉजिटिव नहीं पाया गया.