logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

नंदगांव पेठ टेक्सटाइल पार्क को केंद्र से मिली मंजूरी, फडणवीस ने कहा- तीन लाख लोगों को मिलेगा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार


अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार (PM Narendra Modi) ने जिले के नंदगांव पेठ में प्रस्तावित टेक्सटाइल पार्क (Nandgaonpeth Textile Park) को अपनी मंजूरी दे दी है। इस बात की जानकारी शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने दी। केंद्र के इस निर्णय पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (PM Devendra Fadnavis) ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा, "इस टेक्सटाइल पार्क में 10 हजार करोड़ का निवेश कंपनियों द्वारा किया जाएगा।"

मुंबई स्थित विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा, "पिछली सरकार में हमने इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था। इसके बाद हम लगातार इसकी निगरानी करते रहे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मैंने प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर इस प्रस्ताव को मंजूर देने की मांग की थी। जिसे आज मान ली गई।"

उन्होंने कहा, "पिछली सरकार में हमने नंदगांव पेठ में टेक्सटाइल के लिए इको सिस्टम तैयार किया था। यहाँ पहले से ही कई बड़ी कंपनियां काम कर रही हैं। वहीं केंद्र के प्रस्ताव मंजूर होने होने के बाद 10 हजार करोड़ का निवेश होने की उम्मीद है। इससे एक लाख प्रत्यक्ष और दो लाख अप्रत्यक्ष कुल तीन लाख को रोजगार मिलेगा।"

कॉटन बेल्ट होने से किसानों को फायदा

उपमुख्यमंत्री ने कहा, "अमरावती सहित पश्चिम विदर्भ कॉटन बेल्ट के रूप में जाना जाता है। वहीं अब इस टेक्सटाइल पार्क के बन जाने से विदर्भ के लाखों किसानों को फायदा मिलेगा। एक तरफ जहां इससे विकास का नया दौर शुरू होगा, वहीं दूसरी तरफ किसानों को भी फायदा मिलेगा।"