logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

विदर्भ कबड्डी टीम में सिलेक्शन का झांसा देकर खिलाड़ी से 1.70 लाख की ठगी, पुलिस ने दो के खिलाफ मामला किया दर्ज


अमरावती: विदर्भ कबड्डी टीम में चयन करने का झांसा देकर एक खिलाड़ी के साथ 1.70 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का नाग स्वागत शिंदे, मुंबई निवासी के रूप में किया गया है। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी जितेंद्र सिंह प्राण सिंह ठाकुर और भूपेद्रसिंह प्राण सिंह ठाकुर के  खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित जनवरी 2021 में मुंबई में कबड्डी की प्रैक्टिस कर रहा था। उस समय उनके कोच ने जितेंद्र उर्फ ​​जीतू ठाकुर का परिचय विदर्भ कबड्डी एसोसिएशन के सचिव के रूप में कराया। उस समय आरोपी जीतू ठाकुर ने स्वागत के खेल की प्रशंसा की और उन्हें विदर्भ स्तर की कबड्डी टीम में चयन करने के लिए लुभाया। पीड़ित आरोपी के बहकावे में आ गया।

आरोपी ने कहा कि, "आपकी कबड्डी खेलने की कला अच्छी है। भले ही आप विदर्भ से नहीं हैं, मैं आपको विदर्भ कबड्डी टीम में चुनूंगा। लेकिन उसके लिए आपको 2 लाख रुपये देने होंगे, आपको राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी खेलने का मौका मिलेगा। उसके बाद स्वागत ने आरोपी से कहा कि उसके पिता दो लाख रुपये देने को तैयार नहीं हैं, वह डेढ़ लाख रुपये दे सकता है। आरोपी ने बैंक खाते में डेढ़ लाख रुपए भेजने को कहा।

स्वागत के पिता ने 17 मार्च 2021 को आरोपी के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर कर दी। लेकिन कुछ दिनों के बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन समिति 150 लाख रुपये में चयन करने को तैयार नहीं हुई और अधिक पैसे की मांग की तो स्वागत के पिता ने फिर से रुपये भेजे। कुछ दिनों बाद अभियुक्तों ने स्वागत को अयोध्या में आयोजित एक राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में खेलने के लिए भेज दिया। उसने देखा कि उसका नाम वहां दर्ज नहीं है। यह महसूस करते हुए कि उसके साथ धोखा हुआ है, स्वागत ने आरोपी से पैसे वापस मांगे। लेकिन, उन्होंने देने से मना कर दिया। अंत में स्वागत ने शिकायत दर्ज कराई।