logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 13 जनवरी को पहुंचेंगे दरियापुर, शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थल करेंगे भूमिपूजन


अमरावती: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पूरे महाराष्ट्र का दौरा शुरू कर दिया है. इसी के तहत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 13 जनवरी से विदर्भ में भी कार्यकर्ताओं की एक बड़ी सभा करने जा रहे हैं. विदर्भ में सबसे पहले मुख्यमंत्री अमरावती जिले से सभा की शुरुआत करेंगे.

इस संबंध में शनिवार को श्री संत गजानन महाराज मंदिर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमरावती शिवसेना जिला प्रमुख गोपाल पाटिल अरबट ने उपरोक्त जानकारी दी.

दरियापुर में आयोजित शिवसेना की बैठक में उप-जिला प्रमुखों, महिला जिला प्रमुखों, महिला तालुका प्रमुखों, विभिन्न तालुकाओं के तालुका प्रमुखों, शहर प्रमुखों सहित सैकड़ों शिवसैनिकों ने भाग लिया।

जिला प्रमुख गोपाल पाटिल अरबट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा दरियापुर में होने वाली भव्य सभा से पहले छत्रपति शिवाजी महाराज के स्थान का भूमिपूजन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा.