logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: भारी बारिश के कारण खिल उठा चिखलदरा, आज और कल रहेगी पर्यटकों की भीड़


अमरावती: विदर्भ के एकमात्र हिल स्टेशन के रूप में विख्यात चिखलदरा की सुंदरता इस समय पूरी तरह खिली हुई है। शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बाद यहां का मौसम और भी सुहाना हो गया है। यहां का मनोरम दृश्य, फूलों और पेड़ों की विभिन्न प्रजातियां, हरी भरी वादियां और पहाड़ी घाटी से गुजरते बादलों की श्रृंखला किसी को भी यहां दो बारे आने पर मजबूर कर सकती है।

विदर्भ का स्वर्ग कही जाने वाली इस जगह को अगर आज महाराष्ट्र का स्वर्ग कहा जाए तो गलत नहीं होगा। क्योंकि महाराष्ट्र के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों की प्राकृतिक सुंदरता आपको यहीं मिल जाएगी।

विदर्भ के स्वर्ग में आज शनिवार और कल रविवार की छुट्टियाँ होने के कारण पर्यटकों की भीड़ रहेगी। चिखलदरा में आमतौर पर 10-12 आकर्षण केंद्र हैं। इनमें से सबसे महत्वपूर्ण है सनसेट पॉइंट। लेकिन यह केवल गर्मियों में ही देखने को मिलता है।

वर्तमान में भीमकुंड पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। पंचबोल प्वाइंट पर पांच बार आवाज सुनाई देने के कारण पर्यटक इस प्वाइंट की ओर आने के उत्सुक हो रहे हैं। यहीं पर गविलगढ़ का ऐतिहासिक गांव है। देवी प्वाइंट के अलावा, शुगर झील में नौकायन, सरकारी वन पार्क, अमज़ारी नर्सरी, जगदोह में झरना, सेमाडोह में जंगल सफारी देखने लायक कई अन्य बिंदु हैं।

वन विभाग द्वारा वैली क्रॉसिंग, रॉक क्लाइंबिंग, वॉटर फॉल, बारिश में रैपलिंग की सुविधा उपलब्ध कराने से पर्यटकों का उत्साह दोगुना होने लगा है।