logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

नवंबर में ही ठिठुरा चिखलदरा, पहाड़ी वादियों में पारा 10 डिग्री से भी नीचे, तीन दिनों में ठंड और बढ़ने की चेतावनी


अमरावती: नवंबर के अंतिम सप्ताह में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है और अब शहर के अधिकांश हिस्सों से लेकर गांवों में अलाव जलने शुरू हो गये हैं. सभी जगह न्यूनतम तापमान काफी हद तक गिर गया है. आज सुबह अमरावती शहर में पारा 12 डिग्री और धारणी-चिखलदरा में 9 डिग्री तक गिर गया. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में कुछ जिलों में शीतलहर बहने की चेतावनी दी है.

उत्तर से हिमालय की ओर आने वाली शीत लहरों की गति बढ़ गई है. इसलिए महाराष्ट्र के मौसम पर शुष्क हवाओं का असर देखा जा रहा है. इसके चलते अगले तीन दिनों में राज्य में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा.

खासकर मेलघाट यानी धारणी-चिखलदरा तहसील में तापमान काफी हद तक गिर जाएगा और यहां ठंड का जोर बढ़ जाएगा. इस बीच, अधिकांश तहसीलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान तेजी से घट रहा है. 

देखें वीडियो: