logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: चिखलदरा वैराट जंगल सफारी शुरू, पर्यटकों में खुशी


अमरावती: चिखलदरा को विदर्भ का स्वर्ग कहा जाता है। इस जगह पर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। विशेषकर बरसात के मौसम में बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। मानसून के दौरान जंगल सफारी बंद रहती है। अब बुधवार से एक बार फिर वन रेंज अधिकारी के कार्यालय से वैराट तक जंगल सफारी शुरू की गई। इस मौके पर पर्यटकों को गुलदस्ता देकर जंगल सफारी की शुरुआत की गई।

पूरे विदर्भ से - अमरावती, नागपुर, यवतमाल, अकोला, बुलढाणा साथ ही मध्य प्रदेश से भी पर्यटक बड़ी संख्या में यहां आते हैं। लेकिन मानसून के दौरान सड़कों की हालत खराब होने के चलते जंगल सफारी बंद रहती है। इसलिए, पर्यटक जंगल सफारी का आनंद नहीं ले पाते।

अब चिखलदरा जंगल सफारी शुरू होने से पर्यटकों में खुशी का माहौल है। साथ ही स्थानीय जिप्सी चालक-मालिकों में भी खुशी का माहौल है। इस जंगल सफारी को बड़ी संख्या में पर्यटक पसंद करते हैं। अब बड़ी संख्या में पर्यटक जंगल सफारी के लिए चिखलदार आएंगे और इससे स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा और पर्यटन व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा।