logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: कलेक्टर का निर्देश - बंद नहीं रहेगी बाजार समिति, किसानों को राहत मिली


अमरावती: कृषि उत्पन्न बाजार समिति को लगातार नौ दिनों तक बंद रखने के फैसले के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है। जिसके बाद जिलाधिकारी ने बाजार समिति नियमित रूप से चालू रखने का निर्देश दिया है।   

अमरावती जिले में बाजार समिति में अन्य छुट्टियों के बाद लगातार दो दिनों बाजार समिति को बंद रखने की मांग पर कुछ संचालकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए बाजार समिति को बंद रखने का निर्णय लिया। लेकिन किसानों और बाजार समिति में काम करने वाले हमालों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए  किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर इसकी  शिकायत की।

जिले में अधिकांश  किसान खेती के लिए बैंकों और अन्य संस्थाओं से कर्ज लिए हुए है, ऐसे में उन्हें  31 मार्च से पहले कर्ज का भुगतान करना जरूरी है ताकि उन्हें ब्याज से छूट मिल जाए। ऐन वक्त पर लगातार कई दिनों तक बाजार बंद रहने से किसानों को काफी परेशानी होगी। इसलिए किसानों ने जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई।  जिसके बाद जिलाधिकारी ने बाजार समिति नियमित रूप से चालू रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के इस निर्णय से किसानों को राहत मिली है।