logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

कलेक्टर सौरभ कटियार ने की ड्राइवरों से हड़ताल वापस लेने की अपील


अमरावती: अमरावती जिले के कलेक्टर सौरभ कटियार ने ड्राइवरों से हड़ताल वापिस लेने की अपील की है। कलेक्टर ने कहा कि विभिन्न परिवहन संगठनों और ड्राइवरों को अपना आंदोलन और हड़ताल तुरंत वापस लेना चाहिए और जिले में यातायात सुचारू रखना चाहिए।

कटियार ने कहा कि नया 'हिट एंड रन' कानून अभी लागू नहीं हुआ है और न ही इसका क्रियान्वयन शुरू हुआ है. केंद्र सरकार ने साफ किया है कि विभिन्न संगठनों से चर्चा के बाद ही इस कानून को लागू करने को लेकर कोई फैसला लिया जाएगा. उन्होंने कहा, “जिले में पेट्रोल, खाद्यान्न जैसी आवश्यक वस्तुओं का परिवहन जारी रखने का प्रयास प्रशासन कर रहा है।”

जिलाधिकारी ने यह भी चेतावनी दी कि अगर किसी ने इसमें बाधा डालने की कोशिश की तो उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा। कटियार ने कहा कि जो ड्राइवर प्रशासन के साथ सहयोग करना चाहते हैं, उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आवश्यक वस्तुओं के परिवहन वाहन सुचारू रूप से चलें। जिले में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटे।

कटियार ने कहा कि जिले में आवश्यक वस्तुओं की कोई समस्या नहीं है तथा पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त भण्डार उपलब्ध है। कलेक्टर कटियार ने यह भी कहा कि नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रहेगी।