logo_banner
Breaking
  • ⁕ Yavatmal: ACB की बड़ी करवाई, रिश्वत लेते दो अधिकारी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में दो धारदार तलवारें लेकर दहशत फैलाने वाले शख्स को पुलिस ने दबोचा ⁕
  • ⁕ Gondia: उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय अजित पवार के अस्थि कलश का गोंदिया में भावुक दर्शन, कोरणी घाट पर होगा अस्थि विसर्जन ⁕
  • ⁕ Bhandara:कांग्रेस को झटका, ओबीसी जिलाध्यक्ष शंकर राऊत ने भाजपा में किया प्रवेश ⁕
  • ⁕ Bhandara: किसानों का पटाखा फोड़ आंदोलन, धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाने की मांग ⁕
  • ⁕ नई दिल्ली में दिवंगत अजित पवार की श्रद्धांजली सभा, सांसद प्रफुल्ल पटेल ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ में जल्दबाजी को लेकर दिया जवाब ⁕
  • ⁕ मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

समृद्धि महामार्ग के निर्माण में गुणवत्ता से समझौता! 14 महीने में ही पुल पर पड़ा बढ़ा गड्ढा


अमरावती: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 दिसंबर 2022 क बड़े धूम धाम के साथ किया था। हालांकि, उद्घाटन के मात्र 14 महीने की पुरे हुए थे कि, महामार्ग पर बने पुलों में गड्ढे पड़ने लगे हैं। नंदगांव खंडेश्वर तहसील में लोहोगांव के पास नागपुर-मुंबई समृद्धि राजमार्ग पर बने पुल में बड़ा सा गड्ढा हो गया है। इस बात की जानकारी शुक्रवार को सामने आई। जिसके बाद अब महामार्ग की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। 

शुक्रवार शाम को कुछ किसान पुल से गुजर रहे थे, इसी दौरान बीच पुलिया का एक हिस्सा भर भरकर निचे गिर गया और बड़ा गड्ढा हो गया। गनीमत यह रही कि, जब यह हादसा हुआ उस समय पुल पर कोई वाहन नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी तुरंत प्रशासन को दी गई। प्रशासन ने इस स्थान पर अस्थाई दीवार खड़ी कर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया।

55 हजार करोड़ खर्च कर बना महामार्ग 

देवेंद्र फडणवीस का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा समृद्धि महामार्ग का निर्माण नागपुर से मुंबई के बीच दुरी को कम कर 55 हजार करोड़ से ज्यादा का खर्च कर बनाया गया है। वहीं उद्घाटन के 14 महीने के अंदर महामार्ग पर गड्ढा पड़ गया। इसके बाद अब महामार्ग की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगा है।