logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

संभाजी भिड़े को गिरफ्तार करने कांग्रेस का रास्ता रोको आंदोलन, यशोमति ठाकुर सहित 52 पर मामला दर्ज


अमरावती: श्रीशिवप्रतिष्ठान हिन्दुस्थान प्रमुख संभाजी भिड़े को लेकर राज्य की सियासत गरमाई हुई है। महात्मागांधी को लेकर लेकर दिए उनके विवादित बयान को लेकर लगातार उनकी गिरफ़्तारी की मांग की जारही है। इसी मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए रास्ता रोको आंदोलन किया। वहीं अब इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर किया है। पुलिस ने तिवसा विधायक यशोमति ठाकुर सहित 52 के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

महात्मा गांधी को लेकर दिए गए उनके बयान के बाद कांग्रेस और एनसीपी की ओर से पूरे राज्य में संभाजी भिड़े के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया गया था. अमरावती जिले में विधायक यशोमति ठाकुर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया. इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस प्रदर्शन के दौरान विधायक ठाकुर समेत कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर कहा कि जब तक भिड़े की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, हम नहीं उठेंगे. राका विधायक यशोमती ठाकुर के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अमरावती कलेक्ट्रेट के सामने मार्च किया। आंदोलन के विरोध में आज पुलिस ने विधायक यशोमति ठाकुर समेत 52 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

देखें वीडियो: