logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

जीत में मर्यादा भूले कांग्रेस के कार्यकर्ता, नवनीत राणा को लेकर की आपत्तिजनक बातें; वीडियो वायरल


अमरावती: अमरावती लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार बलवंत वानखड़े की जीत के बाद कार्यकर्ता मर्यादा भूल गए हैं। जीत का जश्न मनाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद नवनीत राणा को लेकर पहले बेहद अपतिजनक बातें कहीं और इसके बाद अश्लील इशारे भी किए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

चार जून को परिणाम आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के राजकमल चौक पर जीत का जश्न मनाया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रंग गुलाल खेलकर चुनाव में मिली जीत जश्न मनाया। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद नवनीत राणा को लेकर आपत्तिजनक बातें कहना शुरु कर दी। यहीं नहीं आरोपियों ने राणा को लेकर बेहद आपत्तिजनक इशारे भी किए। इस दौरान एक व्यक्ति सभी का वीडियो बनाता रहा। जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

चांदूर रेलवे में महीला के साथ छेड़छाड़ 

एक तरफ़ अमरावती शहर में यह हरकत की गई, वहीं दूसरी तरफ़ चांदूर बाजार में भी महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ जा रही थी, तभी जीत का जश्न मना रहे कांग्रेस नेताओं ने पहली महीला के साथ छेड़छाड़ की फिर विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की।