logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस निकाला मार्च, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल


अमरावती: कांग्रेस पार्टी ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर मार्च निकाला. मार्च की शुरुआत अमरावती के इरविन चौक से हुई. इस मार्च में कांग्रेस नेता यशोमती ठाकुर, जिला अध्यक्ष बब्लू देशमुख, पूर्व विधायक वीरेंद्र जगताप समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हुए.

इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी की घोषणा करने की मांग की गई.

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास योजना का मुआवजा, किसानों, खेत मजदूरों को न्याय, देने की मांग की गई. इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए.