logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: धन की कमी के कारण पीएम आवाज योजना के घरों के निर्माण में देरी, खुले में रह रहे लाभार्थी


अमरावती: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ओबीसी वर्ग के जरूरतमंद परिवारों को घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है. हालांकि, पिछले दो महीने से लाभार्थियों को मोदी आवास योजना के तहत किस्त नहीं मिली है. राशि के अभाव में लाभार्थियों का आवास निर्माण आंशिक रूप से रुक जाने से सरकार व प्रशासन के प्रति आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है.

चांदुर बाज़ार तहसील में भी कई परिवार इसी स्थिति में हैं. कुछ लाभार्थी जो संकटग्रस्त स्थिति में हैं, उन्होंने घर को ध्वस्त कर दिया है और घर की पूरी चार किस्तें जल्दी पाने के लिए अस्थायी आवास की व्यवस्था की है.

इसी उम्मीद के साथ कई लाभुकों ने बारिश का दिन होने के बावजूद भी घर का काम शुरू कर दिया. लेकिन कई लाभार्थियों को पहली किस्त मिलने के बाद दूसरी किस्त और कई लाभार्थियों को तीसरी किस्त नहीं मिली। इसलिए पैसे की कमी के कारण घरकुल का काम आंशिक रूप से ही पूरा हो पाया है.