logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

यशोमति ठाकुर का विवादित बयान, कहा- महावितरण के अधिकारी बिजली काटने आए तो वहीं उनको पीटो


अमरावती: पूर्व मंत्री और तिवसा विधायक यशोमति ठाकुर ने बिजली कर्मचारियों को लेकर विवादित बयान दे दिया है। ठाकुर ने कहा कि, "अगर गांव में कोई भी बिजली कर्मचारी कनेक्शन काटने आए तो उसे घुसने मत दो। अगर कोई घुसा तो उसे खेत में खूब पीटो।" अपने विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर बैठक की। जहां किसानों ने बिजली कटौती को लेकर शिकायत की। शिकायत सुनते ही ठाकुर भड़क गई और महावितरण के अधिकारीयों को जमकर फटकार लगाई।

ठाकुर ने कहा, "पिछले दो साल कोरोना था। लोग अब क्या आत्महत्या करें। इसी के साथ उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया कि, आप लोग बिजली कनेक्शन क्यों काट रहे हैं।" शिंदे-फडणवीस सरकार पर हमला बोलते हुए ठाकुर ने कहा कि, “किसानों की बिजली कनेक्शन नहीं काटना चाहिए, यह एक क्रूर सरकार है।”