logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: विदर्भ परियोजना प्रभावित संस्था के 68 लोगों पर अपराध दर्ज, कलेक्टर कार्यालय के सामने कर रहे भूख हड़ताल


अमरावती: संभागीय आयुक्त कार्यालय के सामने पांढरी खानमपुर के प्रदर्शन के बाद शहर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। गाडगे नगर पुलिस ने अब विदर्भ परियोजना प्रभावित संघर्ष संघ के 68 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अवैध सभा इकट्ठा करने, नारे लगाने और जिला कलेक्टर के हॉल के सामने धरना देने का मामला दर्ज किया है। यह मामला गाडगे नगर पुलिस स्टेशन के उपनिरीक्षक विजय ढोके की शिकायत पर दर्ज किया गया है.

विभिन्न लंबित मांगों को लेकर विदर्भ बलिराजा परियोजना प्रभावित संघर्ष संघ 11 मार्च से कलेक्टोरेट के सामने भूख हड़ताल पर है. इसमें 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी शामिल हुए हैं.

भूख हड़ताल के चौथे दिन यानी रविवार को 14 प्रदर्शनकारियों की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद गुरुवार को पुलिस ने 68 लोगों के खिलाफ अवैध सभा इकट्ठा करने के लिए मुकदमा दर्ज किया है.