logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: रबी सीजन में भी एक रुपये में फसल बीमा, आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, जिला कृषि विभाग को मिला निर्देश


अमरावती: सरकार द्वारा व्यापक फसल बीमा योजना लागू करने का निर्णय लिया गया है। किसान खरीफ सीजन की तरह ही प्रति आवेदन एक रुपये में फसल बीमा योजना में भाग ले सकेंगे। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।  

प्राकृतिक आपदाओं, कीटों और बीमारियों से फसल खराब होने पर किसानों को बीमा कवर मिलेगा। उधारकर्ता और गैर-उधारकर्ता किसान स्वैच्छिक आधार पर योजना में भाग ले सकते हैं। इस संबंध में कृषि विभाग को निर्देश दिये गये हैं।

जिले में अधिसूचित फसलें रबी सीजन के लिए गेहूं, ग्रीष्मकालीन मूंगफली हैं। फसलों के लिए 70 प्रतिशत का जोखिम स्तर तय किया गया है। रबी सीजन के दौरान भी किसान मात्र 1 रुपये प्रति आवेदन पर पंजीकरण कराकर फसल बीमा योजना में भाग ले सकेंगे।

आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आखिरी तारीख 15 दिसंबर है। जिन किसानों ने रबी सीजन में बुआई की है उन्हें तुरंत बीमा योजना में भाग लेकर फसल को कवर कराना चाहिए।